अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ी है सानिया की फैमिली

27 Feb 2026

Photo: Getty Images

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. अर्जुन की शादी सानिया चंडोक से होने जा रही है.

Photo: ITG

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के फंक्शन 3 मार्च 2026 से शुरू होंगे. दोनों की वेडिंग 5 मार्च 2026 को किसी सीक्रेट लोकेशन पर होगी.

Photo: Getty Images

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता गहरा होता चला गया.

Photo: ITG

सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं और Mr Paws Pet Spa & Store की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर सेवाएं प्रदान करता है.

Photo: instagram/@mrpaws.in

सानिया ने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा उनके पास Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी है.

Photo: instagram/@saratendulkar

सानिया चंडोक एक प्रभावशाली घई फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ा है. घई फैमिली इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी की मालिक है. 

Photo: Getty Images

सानिया चंडोक के पिता सनी चंडोक मुंबई के बिजनेसमैन हैं. वो Graviss Hospitality Ltd से जुड़े रहे हैं. उनकी मां गौरिका घई भी इसी ग्रुप की लीडरशिप टीम का हिस्सा हैं.

Photo: instagram/@saratendulkar

सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. उनके भाई का नाम ईशान चंडोक है.

Photo: instagram/@mrpaws.in

सानिया के नाना रवि घई मशहूर उद्योगपति और Graviss Hospitality Ltd के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. वह कई अन्य कंपनियों में भी बड़े पद संभाल चुके हैं.

Photo: Social Media

भारत में अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स लाने में उनकी अहम भूमिका रही है, जिनमें Baskin-Robbins भी शामिल हैं. रवि घई के बेटे और सानिया के मामा गौरव घई वर्तमान में Graviss Group के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 

Photo: https://www.gravissgroup.com

गौरव घई के नेतृत्व में कंपनी ने भारत और मिडिल ईस्ट में विस्तार किया है. हाल ही में पारिवारिक बिजनेस संपत्तियों के नियंत्रण को लेकर कानूनी विवाद में भी उनका नाम सामने आया था, जिसमें उनके जीजा सनी चंडोक का भी जिक्र हुआ.

Photo: instagram/@mrpaws.in

Read Next