19 Sep 2026
By: AajTak Sports
अनाया बांगड़ ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया है. क्रिकेट किट, ग्लव्स और हेलमेट के साथ अनाया ने अपने अगले सीजन की झलक दिखाई है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'New kit. New season loading…'. उनके इस पोस्ट ने क्रिकेट फैन्स का ध्यान खींच लिया है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
वीडियो में अनाया क्रिकेट हेलमेट पहनती हुई नजर आ रही हैं, सामने रखा उनका क्रिकेट बैग और उसके ऊपर रखे ग्लव्स साफ बता रहे हैं कि अनाया की तैयारी पूरी है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
वीडियो देखेें
Video:Instagram/anayabangar
अनाया का यह पोस्ट उनके क्रिकेट करियर के अगले चैप्टर की ओर इशारा करता है, अब नजर इस बात पर है कि वह आने वाले सीजन में मैदान पर कब उतरती हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया बांगड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं. अनाया अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया ने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, वह वहां कम्युनिटी क्रिकेट से अपनी क्रिकेट यात्रा को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया बांगड़ ने इसी साल 14 मार्च को बैंकॉक में अपनी जेंडर-रिसाइनमेंट सर्जरी भी करवाई थी.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar