22 Sep 2026
By: AajTak Sports
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ जो अब अनाया बांगड़ बन चुके हैं, फिर से अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते चर्चा में आ गए हैं और उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
गणेश चतुर्थी के मौके पर अनाया बांगड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया ने इस खास मौके पर पीले रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है. हाथ जोड़कर कैमरे के सामने पोज देती अनाया का यह सिंपल और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
तस्वीरों में अनाया भगवान शिव की प्रतिमा के सामने भी नजर आईं. उनके साथ मॉडल और गायक सुशांत दिवगीकर भी मौजूद हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
दोनों ने पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर तस्वीर खिंचवाई. फोटो में सामने गणपति की प्रतिमा, पूजा की सामग्री और फूलों से सजा हुआ पूजा स्थल दिखाई दे रहा है.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनाया ने लिखा- 'Spent Ganesh Chaturthi surrounded by love, blessings and good company.'
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar
अनाया की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी खूब प्यार देखने को मिला. पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar