इन 3 जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

06 June 2025

aajtak.in

खुशहाल और समृद्ध जीवन की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी धन नहीं टिकता है. 

ऐसे में वास्तु के नियमों का पालन करने ये समस्याएं दूर हो सकती है. मान्यता है कि इन नियमों को जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होने देती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ ऐसी जगहे होती हैं जहां भूलकर भी धन या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से न सिर्फ आर्थिक तंगी बढ़ती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी आपसे दूर हो सकती है.

अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घर में 3 जगहों पर भूलकर भी धन न रखें.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में धन रखने से घर में दरिद्रता, कर्ज और पैसों की किल्लत बनी रहती है.

दक्षिण दिशा में धन न रखें

घर की तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, वह स्थान हमेशा साफ और रोशनी वाला होना चाहिए. अंधेरे स्थान पर तिजोरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन संचय में रुकावट आती है.

अंधेरे में तिजोरी रखने से बचें

तिजोरी को कभी भी बाथरूम या वॉशरूम के पास नहीं रखना चाहिए. यह स्थान गंदगी और नकारात्मकता का प्रतीक होता है, जिससे घर में पैसे टिकते नहीं और कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं.

बाथरूम के पास न रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए, जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.  इससे धन की कमी और आर्थिक तंगी दूर हो सकती है.

इस दिशा में रखें धन

Read Next