इस दिशा में कछुआ रखने से घर में ठहर जाती हैं मां लक्ष्मी, पैसों से भरी रहती है तिजोरी

12 June 2025

aatajk.in

हिंदू धर्म में कछुए को बेहद शुभ प्रतीक माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि कछुआ भगवान विष्णु का कूर्म अवतार है. 

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है. फेंगशुई के अनुसार भी कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. 

वा्स्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर में कछुआ रखने का लाभ तभी मिलता है, जब इसे सही दिशा में रखा जाए. 

आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में कछुआ रखना सबसे ज्यादा फलदायी होता है.

कछुए की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ माना गया है. यह दिशा धन के आगमन से जुड़ी है. यहां कछुआ रखने से घर में आर्थिक समृद्धि और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है. 

धन लाभ का संकेत

यदि आप अपने घर में सौभाग्य और सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो कछुए को पूर्व दिशा में रखें. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और परिवार में खुशहाली लाती है. 

सुख और सौभाग्य की राह

अगर कछुआ पत्थर, धातु या स्फटिक से बना है, तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है. यह दिशा स्थिरता, सुरक्षा और मानसिक संतुलन से जुड़ी होती है. इससे जीवन में बैलेंस और स्थायित्व बना रहता है. 

जीवन में आएगी स्थिरता

दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए को रखने से बचना चाहिए. यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतीक है, जबकि कछुआ जल तत्व से जुड़ा है. दोनों तत्वों का टकराव घर में असंतुलन और कलह का कारण बन सकता है. 

इस दिशा में न रखें

Read Next