12 साल बाद सूर्य-गुरु-बुध का त्रिग्रही योग, 3 राशियों का 'स्वर्णिम काल' होने वाला है शुरू

12 June 2025

Aajtak.in

ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. देवगुरु बृहस्पति पहले से मिथुन राशि में बैठे हुए हैं.

इससे पहले बुध ग्रह भी 6 जून को स्वराशि मिथुन में विराजमान हो गए थे. ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य-गुरु-बुध का त्रिग्रही योग बन गया है.

ज्योतिषिवदों का कहना है कि यह त्रिग्रही योग तीन राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला है.

वृष- नौकरी-व्यापार में उन्नति के शानदार अवसर मिलेंगे. आय के नए रास्ते खुलेंगे. बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. एकाग्रता बेहतर होने से पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

कन्या- व्यापार में खूब मुनाफा होगा. नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है. नई नौकरी मिलने के आसार हैं.

पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. पिता के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है.

तुला- घर में कोई धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. धन अर्जित करने के नए स्रोत उत्पन्न होंगे.

यदि घर में किसी सदस्य की लंबे समय से तबियत खराब चल रही थी तो उसमें सुधार होने की संभावना है. रोगों से मुक्ति मिलेगी.

Read Next