By: Sumit Kumar
शनि को इन 6 बुरी आदत वालों से है सख्त नफरत
न्याय देव शनि को नवग्रहों में सबसे क्रूर माना जाता है. लेकिन शनि की क्रूरता दूसरों को सताने वालों या बुरी आदत वालों को ही परेशान करती है.
31 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं. ऐसे में कुछ बुरी आदत वाले लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है.
पैर घसीटकर चलना एक बहुत ही बुरी आदत होती है. जो लोग पैरों को घसीटकर चलते हैं, शनि उन्हें हमेशा परेशान करता है.
पैर घसीटकर चलना
ऐसे लोगों को अशुभ फल मिलने की संभावनाएं अधिक रहती हैं. इनके बने बनाए काम बिगड़ते हैं. रुपये-पैसे की तंगी हमेशा चलती रहती है.
आपने घर या ऑफिस में लोगों को पैर हिलाते देखा होगा. यह न केवल चंद्रमा कमजोर होने का संकेत है, बल्कि शनि की समस्याओं को भी दर्शाता है.
बैठे-बैठे पैर हिलाना
जो लोग ब्याज पर पैसा चलाते हैं, शनि उनकी मुसीबत बढ़ा सकते हैं. ब्याज पर पैसा चलाने वालों को शनि से बहुत संभलकर रहना चाहिए.
ब्याज पर पैसा
आपने अक्सर राह चलते लोगों को इधर-उधर थूकते देखा होगा. ऐसे लोगों का जीवन बहुत कष्टदायक हो सकता है. इसका जल्दी त्याग करें.
इधर-उधर थूकना
खाने के बाद बर्तनों को जूठा छोड़ना भी शनि के दृष्टिदोष के प्रभाव को बढ़ा सकता है. इसलिए ऐसी भूल कभी न करें.
जूठे बर्तन छोड़ना
ये भी देखें
आज का राशिफल 11 October 2026 - AajTak
आज का राशिफल 03 October 2026 - AajTak
आज का राशिफल 26 September 2026 - AajTak
आज का राशिफल 14 September 2026 - AajTak