दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, देखें साल के बड़े त्योहारों की तिथि-मुहूर्त

30 Aug 2025

Photo:  PTI

कुछ ही दिनों में दशहरा, करवा चौथ और दीवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि साल 2025 में आने वाले बड़े त्योहार किस दिन-तारीख पर पड़ रहे हैं.

Photo:  PTI

करवा चौथ हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है.  इस बार चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर रात 10:54 से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

करवा चौथ

Photo: PTI

इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्तूबर 2025 तक रहेंगे. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है.

शारदीय नवरात्र

Photo: PTI

दशहरे का पर्व हर साल अश्विन शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह पर रावण का पुतला दहन होता है. इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को पड़ रहा है.

दशहरा

Photo: PTI

धनतेरस पंचपर्व का पहला दिन होता है. ये त्योहार भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. इस बार ये पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को पड़ रहा है. धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 07:16 से शुरू होकर 08:20 बजे तक रहेगा.

धनतेरस

Photo: PTI

फिर अगला दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली का होता है. इस बार ये पर्व 19 अक्टूबर 2025, रविवार को पड़ रहा है. मान्यता है कि इस दिन यम का दीप जलाने से नर्क से मुक्ति मिलती है. इस दिन पितरों की पूजा का भी विशेष महत्व होता है. 

छोटी दिवाली 

Photo: PTI

तीसरे दिन दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाता है. इस बार ये 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को पड़ रहा है. इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे तक रहेगा. 

दीपावली 

Photo: PTI

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 06:26 से सुबह 08:42 बजे तक रहेगा. फिर शाम का मुहूर्त दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक रहेगा.

गोवर्धन पूजा

Photo: AI Generated

पंचपर्व का अंतिम दिन यानी भाई दूज इस बार 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पड़ेगा. इस दिन तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा. 

भाई दूज

Photo: PTI

Read Next