जन्माष्टमी पर घर की इस दिशा में रख दें तुलसी का पौधा, दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

14 august 2025

Photo: AI Generated

कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक बड़ा पर्व है. हर साल ये त्योहार भादपद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है.

Photo: AI Generated

इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 15 अगस्त को देर रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 9.34 बजे होगा. इसलिए जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी.

Photo: AI Generated

वैसे तो श्रीकृष्ण को बांसुरी, मोरपंख और माखन मिश्री बहुत ही प्रिय है. लेकिन विष्णु जी के 8वें अवतार श्रीकृष्ण को तुलसी का पौधा भी अत्यंत प्रिय है. 

Photo: AI Generated

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है. अगर घर में तुलसी नहीं है, तो जन्माष्टमी के दिन इसे घर लाना अत्यंत शुभ होता है. इस दिन तुलसी को घर की उत्तर दिशा में स्थापित कर दें.

Photo: AI Generated

मान्यता है कि जन्माष्टमी पर तुलसी का पौधा लगाने से शादीशुदा जिदंगी में खुशहाली आती है. 

Photo: AI Generated

ये भी मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अगर आप तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ाते हैं तो रोजगार में तरक्की मिलती है. 

Photo: AI Generated

भगवान कृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करना एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रथा है. कान्हा को तुलसी की माला भी बहुत प्रिय है. जन्माष्टमी के दिन उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित करने से आपकी हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.

Photo: AI Generated

तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है और भगवान विष्णु की पत्नी माना जाता है. श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए तुलसी का कृष्ण भक्ति में भी महत्वपूर्ण स्थान है. 

PC: pixabay

Read Next