14 Sep 2025
Photo: Pixabay
हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी खास महत्व है. यह व्रत पितृ पक्ष के दौरान आता है और भगवान विष्णु को समर्पित होता है.
Photo: Ai Generated
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है.
Photo: Pexel
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल इंदिरा एकादशी 17 सितंबर, बुधवार को पड़ रही है. इस दिन व्रत के साथ-साथ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है.
Photo: Ai Generated
मान्यता है कि ऐसा करने से घर से दुख-दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं उन प्रमुख स्थानों के बारे में, जहां इस दिन दीपक जलाना चाहिए.
Photo: Pixabay
भगवान विष्णु तुलसी को अतिप्रिय है. इंदिरा एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए. मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
Photo: Pixabay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में सभी देवताओं का वास माना गया है. इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनके आशीर्वाद से जीवन में तरक्की होती है.
Photo: Pixabay
मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इंदिरा एकादशी पर ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.
Photo: Pixabay
इस दिन घर के मंदिर में पितरों के नाम का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. ऐसा करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और पितृदोष का प्रभाव कम हो सकता है.
Photo: Ai Generated