3 दिन बाद लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में इतने बजे लगेगा सूतक काल 

4 Sep 2025

Photo: Pixabay

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है और इस दिन पितृ पक्ष का संयोग भी बन रहा है.

Photo: Pixabay

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है. इस बार लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा.

Photo: Pexels

ब्लड मून एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है. ऐसा तब होता है जब पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है, लेकिन पृथ्वी की हवा में मौजूद कण लाल रंग की रोशनी को चंद्रमा पर पहुंचाते हैं.

क्या होता है ब्लड मून?

Photo: PTI

चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 1:26 मिनट पर होगा. हालांकि, ग्रहण का मुख्य ग्रहण चरण रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा.

चंद्र ग्रहण की अवधि

Photo: Pexels

7 सितंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजकर 57 पर शुरू हो जाएगा. सूतक काल शुरू हो जाने के बाद सिर्फ ईश्वर का ध्यान लगाना चाहिए.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

Photo: Pixabay

चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाने के बाद भूल से भी इस दौरान खाना नहीं बनाना चाहिए, कोई नया कार्य करने से बचना चाहिए, पूजा भी नहीं करनी चाहिए.

सूतक काल के दौरान न करें ये कार्य

Photo: PTI

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका जैसे विश्व के कुछ हिस्सों में भी दिखेगा.

कहां कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

Photo: Pixabay

7 सितंबर को पितृ पक्ष के दिन लगने जा रहे चंद्र ग्रहण पर सिर्फ पितरों को याद करें. लेकिन, इस दिन श्राद्ध, तर्णण या पिंडदान जैसे अनुष्ठान सूतक काल शुरू होने से पहले ही निपटा लें. 

क्या चंद्र ग्रहण में पितरों का तर्पण होगा?

Photo: AI Generated

Read Next