3 Dec 2025
Photo: Instagram
हाल ही में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे और उनके दर्शन करके आशीर्वाद लिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
Photo: instagram/bhajanmarg
अब राजपाल यादव की कुछ नई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वे श्री राधा वल्लभ जी और प्रेमानंद महाराज के करीबी मोहित मराल गोस्वामी जी के दर्शन करने पहुंचे हैं.
Photo: instagram/shriradhavallabhmandir
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव श्री राधा वल्लभ जी के दिव्य दर्शन कर रहे हैं और उनके दरबार में फूलों की माला अर्पित कर रहे हैं.
Photo: instagram/shriradhavallabhmandir
इसके बाद उन्होंने अपने सिर पर नारंगी रंग की चुनरी ओढ़ी, पूरे माथे पर टीका लगवाया और हाथ जोड़कर चरणामृत ग्रहण किया.
Photo: instagram/shriradhavallabhmandir
इसके तुरंत बाद, राजपाल यादव मोहित मराल गोस्वामी जी के चरणों में पहुंचे, उन्होंने उन्हें प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया.
Photo: instagram/shriradhavallabhmandir
मोहित मराल गोस्वामी जी प्रेमानंद महाराज के बेहद करीबी माने जाते हैं और ये राधावल्लभ मंदिर के तिलकायत अधिकारी महाराज भी हैं.
Photo: instagram/shriradhavallabhmandir
मोहित मराल गोस्वामी जी से पहले राजपाल यादव ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे और उनका भी आशीर्वाद लिया था.
Photo: instagram/bhajanmarg
जिसके बाद महाराज जी ने राजपाल यादव से कहा था कि काम के साथ भगवान को याद रखो, जीवन आनंदमय हो जाएगा. विपत्ति आए तो हारो नहीं, संघर्ष करना सीखो.
Photo: instagram/bhajanmarg