कौन हैं रश्मि वर्मा, जिनकी वायरल तस्वीरों से बिहार में मचा है बवाल
By Aajtak.in
18 August 2023
रश्मि वर्मा बिहार के नरकटियागंज से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं.
बीते दिनों कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुईं. इन तस्वीरों को लेकर विधायक रश्मि वर्मा का बयान सामने आया है.
नरकटियागंज से विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि वायरल तस्वीर मैंने भी देखी है. पहले मैंने सोचा कि किसी ने मजाक में फोटो एडिट की है.
रश्मि वर्मा ने कहा कि जब इस बारे में मुझे लोगों के फोन आने लगे, तब मैंने इस मामले को सीरियसली लिया.
विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि मैंने इस बारे में पुलिस से शिकायत की है. फोटो की फोरेंसिक जांच की भी मांग की है.
BJP MLA रश्मि ने कहा कि ये फोटो भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता जूही यास्मीन ने वायरल की है.
विधायक रश्मि ने सवाल के जवाब में कहा कि फोटो में एक आदमी नजर आ रहा है, वो जूही यास्मीन का जीजा है.
विधायक रश्मि वर्मा ने कहा है कि जिन्होंने उनको बदनाम करने की चाल चली है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
रश्मि वर्मा ने कहा कि तस्वीर को एडिट किया गया है. उसमें दिख रहे संजय सारंगपुरी कुछ साल पहले मेरे साथ काम करते थे.
Read Next
ये भी देखें
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
आज भी बारिश के लिए रहें तैयार! दिल्ली समेत इन शहरों में बरसेगा बादल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल
लखनऊ में बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम