बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंचे राहुल गांधी, लोगों ने लगाए मोदी मोदी के नारे
5 November 2023
Credit: rahul and Aniket Sharma
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंचे.
राहुल करीब दोपहर के 1 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पहुंचे, जहां श्रीकेदार सभा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.
उनके हेलीपैड से पैदल जाते समय लोगों ने कई बार मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाए.
इसके बाद वो केदारनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर के बाहर से हांथ जोड़े और विश्राम गृह चले गए.
रविवार शाम 5:30 बजे राहुल गांधी बाबा केदार मंदिर के आरती में हिस्सा लेंगे. बता दें कि इन दिनों 5 राज्यों में चुनाव प्रचार जोरों पर है.
राहुल की केदारनाथ धाम की तीन दिवसीय निजी आध्यात्मिक यात्रा के राजनीतिक मायने भी हैं.
राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस की नरम हिंदुत्व राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी का अचानक बाबा केदारनाथ के दर्शन करना राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
देखें वीडियो...
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल
कल दिल्ली समेत कई शहरों में बारिश के आसार, यहां देखें मौसम का ताजा अपडेट