लग्जरी स्पा सेंटर, और 'मौत' का कारोबार... अजय पाल ऐसे बना करोड़पति
By Aajtak.in
12 May 2023
पिछले दिनों कोलकाता के बेलघेरिया में एसटीएफ ने दो करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन पकड़ी थी. इस मामले में छानबीन के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
एसटीएफ के मुताबिक, इसका मास्टरमाइंड अजय पाल है. उसने ड्रग के काले कारोबार से करोड़ों की संपत्ति बनाई है.
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में उसका एक लग्जरी प्लैट है. साथ ही उसने एक लग्जरी स्पा सेंटर भी बनवाया है.
दीघा में उसका एक होटल और ट्रांसपोर्ट का भी काम है. उसके पास कई लग्जरी बस हैं.
बता दें कि STF ने 10 मई को हेरोइन पकड़ी थी और 5 लोगों को अरेस्ट किया था.
पुलिस ने एक दोपहिया और कार भी बरामद की थी. छानबीन में पता चला है कि अजय पाल सोने के बिस्किट की भी तस्करी करता है.
वो उत्तर 24-परगना के बशीरहाट का रहने वाला है. जिसे पकड़ने के लिए टीम दिन-रात एक किए हुए है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
देशभर में आज कहां कैसा रहेगा मौसम, कितना रहेगा तापमान, यहां करें चेक
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम