बेटे ने पिता के DSP होने की
दी धौंस, एसपी ने मौके
पर सिखा दिया सबक
By Aajtak.in
March 25, 2023
सोशल मीडिया पर एक आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव का
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
अभिषेक पल्लव छत्तीसगढ़ के दुर्ग
जिले के एसपी हैं. वो सड़क पर
लोगों की गाड़ियां चेक कर रहे थे.
चेकिंग के दौरान एक युवक को
रोकने पर उसने पिता के पुलिस
में डीएसपी होने की धौंस दी.
पिता के डीएसपी होने के धौंस
पर अभिषेक पल्लव ने युवक
को सबक सिखा दिया.
युवक के पास ना ही लाइसेंस था और
ना ही उसने हेलमेट लगा रखी थी.
IPS अभिषेक पल्लव ने युवक
से कहा एसपी-डीएसपी सभी
के खिलाफ कार्रवाई होगी.
बता दें कि अभिषेक पल्लव पहले डॉक्टर थे और बाद में वो आईपीएस अफसर बने.
अभिषेक अपने सौम्य स्वभाव
के लिए जाने जाते हैं लेकिन
अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त हैं.
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल
लखनऊ में बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम