सांप ने 2 बार काटा, युवक ने सांप को 3 बार काटा, फिर...
14 July 2024
Credit: प्रतीक भान
बिहार के नवादा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां सांप काटने से गुस्साए एक युवक ने भी सांप को 3 बार काट लिया.
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.
दरअसल, रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा था. 2 जुलाई देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे.
इस दौरान संतोष लोहार नामक मजदूर को जहरीले सांप ने 2 बार काट लिया. फिर मजदूर ने सांप को पकड़ लिया और तीन बार उस सांप को काट लिया.
इससे सांप की मौत हो गई. जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई, तो तुरंत उस युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.
युवक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला संतोष लोहार के रूप में की गई है.
संतोष लोहार ने बताया कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे, तो आप उसे दो बार काट लीजिए. इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा.
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
जम्मू में बारिश के आसार, श्रीनगर में छाए रहेंगे बादल, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का मौसम
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
देश की राजधानी समेत कई इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान, देखें मौसम अपडेट