'पाकिस्तानियों देख लो मेरे सचिन की बॉडी...', सीमा हैदर ने क्यों कही ये बात, Video
28 Sep 2023
सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी से तो हर कोई रूबरू है. प्यार की खातिर सरहद पार कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा सचिन की जमकर तारीफ करती रहती है.
इंस्टाग्राम पर भी वो अक्सर सचिन के लिए रील्स बनाकर डालती रहती है और दिखाती है कि वो उससे कितना प्यार करती है.
सचिन भी कम नहीं है. वो भी सीमा के लिए प्यार का इजहार करते नहीं थकता. उसके लिए गाने गाता है और शायरी भी करता है.
लेकिन कुछ लोगों को इनकी लव स्टोरी से काफी परेशानी है. मिथिलेश भाटी जो कि सचिन की पड़ोसन है वो अक्सर दोनों को ट्रोल करती रहती हैं.
उन्होंने सचिन को लेकर कई बार कहा कि वो तो झींगुर सा है. लप्पू सा है. उससे सीमा कैसे प्यार कर सकती है.
इसके लिए मिथिलेश भाटी भी कई बार ट्रॉल हुई हैं. कई लोगों और खुद सचिन और सीमा ने भी कहा कि मिथिलेश को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए.
इसी बीच अब सीमा ने सचिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करता दिखा.
सीमा ने साथ में कैप्शन लिखा 'पाकिस्तान वालों देख लो मेरे सचिन की बॉडी'.
इंस्टाग्राम पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश