'सीमा हैदर को कहीं भी सुकून नहीं मिलेगा...', बोली बचपन की सहेली
By Aajtak.in
16 July 2023
सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में है.
वो अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है.
इसी बीच खुद को सीमा की बचपन की सहेली बताने वाली एक पाकिस्तानी युवती का वीडियो वायरल हो रहा है.
युवती का कहना है कि वो सीमा को बचपन से जानती है. उसकी हरकतों से अच्छे से वाफिक है.
युवती का आरोप है कि सीमा धोखेबाज है. उसके काफी दोस्त (पुरुष) हैं. वो हर किसी के साथ ऐसा ही करती है.
युवती ने कहा कि सीमा ड्रामा कर रही है. उसको कहीं भी सुकून नहीं मिलेगा. उसने भारत जाकर क्रिकेट मैच देखने की बात कही थी.
मगर, वहां जाकर ड्रामा शुरू कर दिया है. उसने सीमा के प्रेमी सचिन को हिदायत भी दी है.
कहा कि सचिन आप उससे (सीमा) बचकर रहें. वो बहुत बड़ी धोखेबाज और फ्रॉड है. उसने कई लोगों को धोखा दिया है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल
सितंबर के अंत में बदला मौसम, ठंडी हवाओं ने दी दस्तक, देखें कल कितना रहेगा तापमान
दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, प्रदूषण हुआ कम, देखें कितना है AQI
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश