'मेरा सचिन भोला है, इतना बर्दाश्त नहीं कर पाएगा...', जानिए Seema Haider ऐसा क्यों बोली
By Aajtak.in
23 July 2023
चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की लव स्टोरी से दोनों देशों में हलचल मची हुई है.
सीमा हैदर को लेकर शक भी जाहिर किया जा रहा है. उसने अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों पर जवाब दिया है.
सीमा हैदर ने कहा कि वो एक मां है और बड़ी उम्मीद लेकर भारत आई है. अगर, उसे पाकिस्तान भेजा गया तो जिंदगी खत्म हो जाएगी.
पाकिस्तानी महिला ने कहा कि वहां उसकी बेटियों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.
उसने कहा कि वो जिस बलोच कम्यूनिटी से है, उसकी महिलाओं की हालत बहुत बुरी है.
सीमा हैदर ने कहा कि उसकी वजह से सचिन और उसके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सीमा ने कहा कि इसका उसे बहुत दुख है. सचिन को दुख है कि उसकी वजह से बच्चों को भी बातें सुननी पड़ती हैं.
इसके बाद सीमा हैदर ने कहा, "मेरा सचिन भोला है, वो इतना बर्दाश्त नहीं कर पाएगा".
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
आज भी बारिश के लिए रहें तैयार! दिल्ली समेत इन शहरों में बरसेगा बादल
देश की राजधानी समेत कई इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान, देखें मौसम अपडेट