ATS के सवाल और सीमा हैदर के जवाब, जानिए क्या बोली PAK महिला?
By Aajtak.in
17 July 2023
प्रेमी के लिए पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के मामले में नया मोड़ आ गया है.
अब यूपी एटीएस ने उससे, सचिन और सचिन के पिता से पूछताछ शुरू कर दी है.
एटीएस तीनों को हिरासत में लेकर नोएडा कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एटीएस की टीम रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंची थी.
कई घंटे की पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ने सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल को हिरासत में लिया.
इसके बाद टीम तीनों को नोएडा के सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर लेकर पहुंची.
बताया जा रहा है कि एटीएस सीमा द्वारा तोड़े गए सिम कार्ड और कैसेट के बारे में पूछताछ कर रही है.
साथ ही सीमा के भाई के बारे में भी पूछताछ चल रही है. कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तानी आर्मी में है.
हालांकि सीमा बार-बार मना कर रही है कि उसका भाई पाकिस्तानी आर्मी में है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण 'खराब' श्रेणी में, AQI 200 पार, चेक करें अपने शहर का हाल
प्रदूषण से बेहाल दिल्ली, AQI 400 के पार, यहां चेक करें एयर क्वालिटी
मौसम: दिल्ली-NCR में कल बरसेंगे बादल, इन शहरों में बारिश की संभावना
दिल्ली-जयपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम