'मैं उसकी गर्दन काट देती...', वायरल भाभी मिथिलेश भाटी का Seema Haider को जवाब
By Aajtak.in
19 August 2023
सीमा और सचिन की चर्चित लव स्टोरी के बीच वायरल भाभी मिथिलेश भाटी भी सुर्खियों में हैं.
खुद को सचिन का पड़ोसी बताने वाली मिथिलेश बैक टू बैक सीमा-सचिन पर कमेंट कर रही हैं.
'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' कहने के बाद मिथिलेश और सीमा हैदर के बीच जुबानी जंग भी हुई.
सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि पहली बात तो यह है कि मिथिलेश हमारी पड़ोसी नहीं हैं.
वो हमारे पड़ोस के गांव की हैं. उन्हें कोई हक नहीं कि मेरे पति पर कमेंट करें.
सीमा ने यह भी कहा कि मिथिलेश के बयान सुनकर उसे बहुत बुरा लगता है.
ऐसा लगता है उनके दिल ही नहीं है. वो मोहब्बत वाली कोई बात ही नहीं करती हैं.
सीमा हैदर ने कहा अगर मिथिलेश की बेटी का पति उसे छोड़ दे तो क्या फिर भी यही कहेंगी कि 3 साल तक ऐसी ही बैठी रहो.
सीमा के शब्द सुनते ही मिथिलेश को गुस्सा आया. उन्होंने कहा अगर, मेरी बेटी होती और ऐसा करती तो उसकी गर्दन काट देती.
Read Next
ये भी देखें
मौसम अलर्ट: कल दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, लखनऊ का तापमान 43 डिग्री
आगरा में 39 डिग्री पारा, दिल्ली-NCR में भी बढ़ा तापमान, जानें आज का मौसम
दिल्ली-गाजियाबाद-गुरुग्राम में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 400 पार
दिल्ली-जयपुर में आज 33 डिग्री तापमान, चेक करें अपने शहर का मौसम