सीमा हैदर ने पाकिस्तान छोड़ने से पहले मकान मालिक से कही थी ये बात!
By Aajtak.in
16 July 2023
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी में आए दिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं.
ऑनलाइन गेम के दौरान प्यार फिर सचिन से नेपाल में मुलाकात और मंदिर में शादी... ये है सीमा की प्रेम कहानी का सार.
मगर, अब सीमा को लेकर पाकिस्तान के कराची के थाने में एक तहरीर दी गई है.
तहरीर सीमा के पति गुलाम हैदर के परिवार वालों ने दी है. इसमें सीमा का पता भी दर्ज है.
सीमा के पति के परिजनों ने कहा है कि उन्हें गुलाम हैदर ने सऊदी अरब से फोन कर कहा कि बीवी और बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
गुलाम ने कहा कि कराची जाकर देखो कि क्या मामला है. इसके बाद वहां जाकर पता किया तो वहां सीमा और बच्चे नहीं थे.
परिवार का कहना है कि सीमा मकान मालिक से ये कहकर गई थी कि गांव जाकर अपने लिए घर लेना है.
घर लेने के बाद कुछ दिन में वापस आ जाऊंगी. मगर वो वापस नहीं आई.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा चिंताजनक स्तर पर, प्रदूषण से हाल बेहाल
मौसम अपडेट: कहीं धूप तो कहीं छांव, जानिए कल कितना रहेगा तापमान
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल