चक्कर आए लेकिन चेक नहीं किया... प्रेग्नेंट होने के सवाल पर बोली सीमा हैदर
By Aajtak.in
07 August 2023
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की लव स्टोरी में अभी तक कई खुलासे हो चुके हैं.
इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सीमा प्रेग्नेंसी को लेकर अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं.
दरअसल, बीते दिनों सीमा हैदर (Seema Haider) की तबीयत बिगड़ गई थी. घर में ही उसका इलाज हुआ था.
इसको लेकर सचिन के मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी थीं.
अब सीमा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो बीमारी और प्रेग्नेंसी को लेकर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं.
क्या आप प्रेग्नेंट हैं...? इस सवाल के जवाब में सीमा कहती हैं कि अभी चेकअप नहीं कराया है.
बता दें कि नोएडा के सचिन और सीमा की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी.
कराची में रहकर सीमा पबजी खेलती थी. इसी दौरान सचिन से उसकी बातचीत शुरू हुई थी.
इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और सीमा नेपाल के रास्ते नोएडा के रबूपुरा आई गई.
Read Next
ये भी देखें
गाड़ी 60 की स्पीड पर पहुंची तो बजेगी 'जय हो' गाने की धुन... ये है भारत की पहली म्यूजिकल रोड
मौसम: दिल्ली-NCR में कल बरसेंगे बादल, इन शहरों में बारिश की संभावना
दिल्ली-जयपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में प्रदूषण फिर 'खतरनाक' स्तर पर, AQI 400 पार, देखें अन्य शहरों का हाल