स्कूटी पर लिखा था 'पापा की परी', सवार थीं चार लड़कियां, SDM ने रोका
By Aajtak.in
19 February, 2023
SDM ने लगाई फटकार
झारखंड के बोकारो में एक ही स्कूटी पर जा
रही चार लड़कियों को SDM ने पकड़ लिया.
'पापा की परी' लिखी स्कूटी पर चार लड़कियां
थीं सवार, किसी ने नहीं पहनी थी हेलमेट.
SDM ने स्कूटी का पीछा कर उसे रुकवाया
और लड़कियों को लाइसेंस दिखाने को कहा.
अचानक सामने एसडीएम की गाड़ी
देखकर चारों लड़कियां सकपका गई.
SDM ने ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर लड़कियों
के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा.
ट्रैफिक पुलिस ने चारों लड़कियों के मां-बाप
को मौके पर बुलाया और उन्हें समझाया.
SDM के जाने के बाद लड़कियां
आपस में एक दूसरे को दोष देने लगीं
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR के लोगों को मिली राहत, तापमान में दर्ज की गई कमी
बेमौसम बारिश ने प्रदूषण किया कम, नोएडा का AQI 85, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
गुरुग्राम की हवा बहुत खराब, 335 पहुंचा AQI, जानें शहरों के प्रदूषण का हाल
मौसम: लखनऊ-आगरा में आज बूंदाबांदी के आसार, जानें कहां कितना तापमान