मोरपंख की तरह दिखेंगे रैपिड ट्रेन के स्टेशन, देखें फोटोज़
By Aajtak.in
29 April,2023
भारत की पहली रैपिड रेल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसका काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
अब रैपिड रेल के लिए बने स्टेशनों की तस्वीरें सामने आई हैं. जो मोरपंख के रंगों से प्रेरित है.
एनसीआरटीसी द्वारा भारत के प्रथम रीजनल रेल कॉरिडोर के लिए बनाए गए रैपिडएक्स स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है.
इन स्टेशनों के रंगों की प्रेरणा मोरपंख के रंगों से ली गई है. स्टेशन के बाहरी हिस्से के रंगों की प्रेरणा भारत के राष्ट्रीय पक्षी से ली गई है.
स्टेशन के बाहरी हिस्से को नीले रंग के 2 शेड्स और बेज़ रंग में बनाया गया है.
रैपिडएक्स कॉरिडोर के स्टेशनों की बाहरी छत के दोनों किनारों को उठा हुआ बनाया गया है जो गति को दर्शाता है. पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Read Next
ये भी देखें
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल