खुल गया राहुल गांधी
के फिटनेस का राज,
DU हॉस्टल में छात्रों
के साथ किया लंच
By Aajtak.in
राहुल गांधी अचानक दिल्ली
यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच पहुंच
गए जिससे सभी हैरान रह गए.
शुक्रवार की दोपहर को डीयू के नार्थ
कैंपस में राहुल गांधी ने मेन्स पीजी
हॉस्टल में छात्रों को सरप्राइज दे दिया.
राहुल गांधी ने हॉस्टल में ही छात्रों के साथ लंच भी किया, लंच करते वक्त उन्होंने छात्रों को अपनी फिटनेस का राज भी बताया.
राहुल गांधी ने फिटनेस और डेली
रूटीन की बातें छात्रों से शेयर करते हुए लगभग आधे घंटे उनके साथ बिताए.
इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से गैर राजनीतिक सवाल पूछने का आग्रह किया.
उन्होंने पीजी के कुछ छात्रों से उनके
करियर गोल के बारे में भी पूछा और
उनकी दिक्कतों को जाना.
छात्रों ने भी राहुल गांधी से फिटनेस से
जुड़े सवाल पूछे. इससे पहले राहुल
गांधी मुखर्जी नगर भी पहुंचे थे.
वहां वो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर
रहे स्टूडेंट्स से मिले थे. उनके बीच
बैठकर कई मुद्दो पर बातचीत की थी.
Read Next
ये भी देखें
लखनऊ में 36 डिग्री पारा, रांची में बारिश, जानें देश में कल कैसा रहेगा मौसम
कल का मौसम: राजधानी दिल्ली समेत इन शहरों में छाए रहेंगे घने बादल, बारिश की संभावना
बेमौसम बारिश ने प्रदूषण किया कम, नोएडा का AQI 85, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
गुरुग्राम की हवा बहुत खराब, 335 पहुंचा AQI, जानें शहरों के प्रदूषण का हाल