राहुल गांधी ने पकाया मटन, लालू यादव ने बताई सीक्रेट रेसिपी
By Aajtak.in
2 September 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.
इसमें देखा जा सकता है कि घर पहुंचे राहुल का स्वागत करते हुए लालू ने कहा, 'आइए स्वागत है. खुशी का दिन आ गया'.
इसके बाद राहुल ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर मटन पकाया. लालू ने राहुल को मटन की रेसिपी भी बताई.
राहुल ने जब लालू से सवाल किया कि आपने मटन कब पकाना सीखा?
इस पर लालू ने जवाब दिया कि बहुत छोटे थे, छठी-सातवीं कक्षा में. पटना आए थे. भाई लोगों के साथ सीखा.
ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में राहुल ने लिखा है, 'लोकप्रिय नेता, लालू जी से उनकी सीक्रेट रेसिपी और ‘राजनीतिक मसाले’ पर दिलचस्प बातचीत हुई'.
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
जम्मू में बारिश के आसार, श्रीनगर में छाए रहेंगे बादल, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का मौसम
लखनऊ में बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम