जब डिलीवरी बॉय के साथ बाइक पर निकले राहुल गांधी, देखिए VIDEO
By Aajtak.in
7 May 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है. जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है.
इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बेंगलुरु में अनोखा अंदाज देखने को मिला.
राहुल गांधी बेंगलुरु की सड़कों पर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ बाइक पर दिखे.
राहुल को अपने बीच पाकर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला.
राहुल ने जमीनी मुद्दों को समझने के लिए ब्लिंकिट और स्विगी वर्कर्स से बातचीत की.
उन्होंने वर्कर्स को उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया.
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 8 मई की शाम थम जाएगा. देखिए VIDEO
Read Next
ये भी देखें
मौसम: लखनऊ में 34 डिग्री पारा,दिल्ली-NCR में कल छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-NCR में कल बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
दिल्ली-नोएडा समेत आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम? यहां जानें
मौसम: दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, इन शहरों में हो सकती है बारिश