UP के इस शहर में मची आलू की लूट
By: Anoop Kumar
कोल्ड स्टोर हादसे के मलबे में मिले 30 हजार किलो आलू के बोरे. इलाके के लोग आलू को बोरे में भरकर ले जाने लगे.
बड़ी तादत में स्थानीय लोग आलुओं को बोरों में भरकर बाइक और साइकिल से अपने घरों में ले जाते दिखे.
संभल के चंदौसी में एआर कोल्ड स्टोर हादसे के बाद 30 हजार आलू के बोरे मलबे में दब गए थे.
कोल्ड स्टोर के एक हिस्से की छत गिरने से 14 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 मजदूरों का इलाज चला रहा है.
सरकार मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देगी.
बृहस्पतिवार की सुबह इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोर के एक हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई. उस वक्त करीब 30 मजदूर अंदर काम कर रहे थे.
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं, वहीं, इस मामले में डीएचओ को निलंबित कर दिया गया है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम
लखनऊ-पटना में बारिश के आसार, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का मौसम
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश