'चारों तरफ मचा हाहाकार, इसे कहते हैं...', सीमा-सचिन का नया गाना वायरल
20 Sep 2023
सीमा हैदर और सचिन भारत का एक फेमस कपल बन चुका है. दोनों को लेकर हाल ही में एक नया गाना भी सामने आया है.
इसे दिल्ली निवासी गुड्डू गोल्ड यादव और उसकी टीम ने बनाया है. गाने का टाइटल है 'Seema Haider Chailsa'.
गाने के बोल हैं 'सीमा ने कर लिया सरहद पार, इसे कहते हैं सच्चा प्यार. चारों तरफ मचा हाहाकार, इसे कहते हैं सच्चा प्यार'.
बता दें, सीमा हैदर को लेकर एक फिल्म भी बनने जा रही है. जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'.
इस फिल्म को जानी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी बनाने जा रहे हैं.
इसी के साथ सीमा को उदयपुर के टेलर हत्याकांड पर आधारित फिल्म में भी काम करने का ऑफर मिल चुका है.
हालांकि, सीमा ने पहले तो फिल्म के लिए हां कह दिया था. लेकिन बाद में कहा कि वो अभी किसी भी फिल्म में काम नहीं करना चाहती.
लेकिन अब जब सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर यह गाना वायरल हुआ तो सीमा इसे सुनकर काफी खुश हो गई.
सीमा ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. गाने को शेयर करके उसने महिला सिंग को Thank You Sister भी कहा.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR में गर्मी की मार, तापमान 36 डिग्री, पटना-लखनऊ में बादल
PHOTOS: तरबूज पर CM सम्राट की तस्वीर, बिहार के सैंड आर्टिस्ट का कमाल
कल दिल्ली में 37 तो लखनऊ में 40 डिग्री चढ़ेगा पारा! जानें अपने शहर का मौसम
प्रदूषण अलर्ट: देश की राजधानी दिल्ली की हवा फिर 'खराब' श्रेणी में, AQI 207