महंगे टमाटर पर गजब का ऑफर... टैटू बनवाने पर 1 KG Tomato मुफ्त
By रोशन जयसवाल
18 July 2023
इन दिनों टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच कई हैरान कर देने वाले किस्से भी सामने आ रहे हैं.
इसी कड़ी में यूपी के वाराणसी में एक टैटू शॉप में टैटू बनवाने वालों को दुकानदार मुफ्त में एक किलो टमाटर दे रहा है.
सिगरा इलाके में एक टैटू शॉप में इस ऑफर का लाभ लेने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
कहा जाता है कि सावन के महीने में लोग टैटू ज्यादा बनवाने जाते हैं.
इस वजह से दुकानदार ने भी विशेष ऑफर रख दिया है.
टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से इस ऑफर का फायदा उठाने में महिलाएं पीछे नहीं हैं.
एक महिला ने बताया कि वो इस ऑफर का फायदा उठाने टैटू शॉप पर आई है.
टैटू शॉप के संचालक ने बताया कि सावन माह में टैटू बनवाने वालों का उत्साह रहता है.
दूसरी तरफ टमाटर के दाम काफी बढ़े हुए हैं. इसलिए उसने ऐसा ऑफर निकाला है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
देशभर में आज कहां कैसा रहेगा मौसम, कितना रहेगा तापमान, यहां करें चेक
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल
दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, प्रदूषण हुआ कम, देखें कितना है AQI