10 महीने बाद जेल से बाहर आए सिद्धू ने दिखाए ऐसे तेवर
By Aajtak.in
1 April 2023
नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में सजा काटने के बाद 10 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. बाहर आते ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.
सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है.
सिद्धू ने सरकार को चुनौती दी कि पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो खुद कमजोर हो जाओगे.
इस दौरान सिद्धू ने राहुल गांधी को क्रांति करार दिया. कहा कि जब-जब देश में तानाशाही आई, तब-तब क्रांति आई.
कहा कि उसी क्रांति का नाम राहुल गांधी है. वो सरकार को हिला देंगे.
सिद्धू ने आरोप लगाया कि जेल में उनके साथ षड्यंत्र हुआ. उन्हें दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन देरी की गई.
सिद्धू ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला. कहा कि भगवंत मान अखबारी मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं.
Read Next
ये भी देखें
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
आज भी बारिश के लिए रहें तैयार! दिल्ली समेत इन शहरों में बरसेगा बादल
देश की राजधानी समेत कई इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान, देखें मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल