नहर में पड़े थे नोटों के बंडल, देखते ही देखते मच गई लूट, हैरान कर देगा VIDEO
By Aajtak.in
6 May 2023
बिहार के सासाराम में शनिवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर में भारी मात्रा में कैश पड़े होने की सूचना मिली.
इसके बाद वहां लूट मच गई. लोग नहर में उतरकर नोटों के बंडल लेकर भागने लगे.
बताया जा रहा है नहर में पड़े ज्यादातर नोट 10 और 100 रुपये के थे.
इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.
चश्मदीदों का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल पानी में तैरते देखे थे.
इसके बाद लूट मच गई. अब सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहां से आया.
नोट असली हैं या नकली, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा.
फिलहाल, इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. देखिए Video
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR समेत इन शहरों में उमस भरी गर्मी, तापमान 36 डिग्री, बारिश के आसार, देखें आज का मौसम
प्रदूषण अलर्ट: दिल्ली का AQI 200, देखें अपने शहर की एयर क्वालिटी
सड़कें बनीं दरिया, तिनके की तरह बहने लगीं बाइक्स, सीहोर में बारिश से बुरा हाल
दिल्ली से जयपुर तक बारिश की संभावना, तापमान 44 डिग्री से नीचे, देखें मौसम अपडेट