3 घंटे पैर से लिपटा रहा कोबरा, महिला गाती रही भजन! हैरान कर देगा VIDEO
By Aajtak.in
28 August 2023
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
एक कोबरा सांप घर में बैठी एक महिला के पैरों से आकर लिपट गया.
सांप तीन घंटे तक लिपटा रहा. हालांकि, उसने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.
हैरान कर देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये मामला महोबा के डहर्रा गांव का है. पैर में 3 घंटे तक सांप के लिपटे रहने के दौरान महिला हाथ जोड़कर भगवान शिव की अराधना करती रही.
ये नजारा देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सपेरा बुलाकर महिला की जान बचाई. देखिए VIDEO...
Read Next
ये भी देखें
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
आज भी बारिश के लिए रहें तैयार! दिल्ली समेत इन शहरों में बरसेगा बादल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल
मौसम अपडेट: दिल्ली-पटना-लखनऊ में बारिश के आसार, देखें आज कितना रहेगा तापमान