25 June 2026
Credit- ITG
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर और मुक्ताईनगर इलाकों में भारी बारिश ने बादल फटने जैसी तबाही मचा दी है.
Credit- ITG
कई घरों में बाढ़ का पानी घुसने से जीवन अस्त-व्यस्त है. घरों में रखा सामान बाढ़ के पानी में बह गया है.
Credit- ITG
दरअसल, सतपुड़ा पहाड़ियों में भारी बारिश की वजह से नागज़री नाला, पातालगंगा, बेदानी और भोकर नदियों में बाढ़ आ गई है.
Credit- ITG
रावेर, उटखेड़ा और अहिरवाड़ी इलाकों में घरों में बाढ़ का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है.
Credit- ITG
भारी बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं.
Credit- ITG
बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते दिन मॉनसून की भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हैं.
Credit- ITG