11 Sept 2025
Credit: Meta Ai/ aajtak.in
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक लापता युवक के नदी में मिलने पर परिवार वाले उसके शव को घर ले आए.
अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीत परिजन शोक में विलाप कर रहे थे तभी युवक जिंदा घर पहुंच गया.
स्थिति ये हुई कि 27 साल के हरीओम वैष्णव को देखकर परिवार ही भूत- भूत चिल्लाकर भागने लगा.
फिर उसने समझाया कि वह जिंदा है और परिवार से नाराज होकर कहीं चला गया था. credit: aajtak.in
अब सवाल ये उठा कि घर में पड़ा शव किसका है?
मालूम हुआ कि एक सी कदकाठी और टैटू के चलते ये गड़बड़ हुई थी.
शख्स का परिवार किसी और के शव को उठा लाया था. बाद में शव को थाना बाकी मोगरा पुलिस को सौंप दिया गया.