केदारनाथ धाम में आसमान से रूई की तरह गिर रही बर्फ, देखें शानदार वीडियो
02 Feb 2026
Credit- ITG
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर ज़ोरदार बर्फबारी हुई है. बाबा केदार के मंदिर परिसर में करीब 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है.
Credit- ITG
केदारधाम की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर कई इंच मोटी बर्फ जमी है.
Credit- ITG
ITBP के जवान लगातार सड़कों से बर्फ हटाने में जुटे हैं.
Credit- ITG
उत्तरकाशी की बात करें तो यमुनोत्री धाम मंदिर क्षेत्र में भी जमकर बर्फबारी हुई है. आसमान से रूई की तरह गिर रहा बर्फ मंदिर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है.
Credit- ITG
मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ तेज़ हवाओं और खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है.
Credit- ITG
तीन पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट है.