रूस में भूख मिटाने के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड को काटकर खा लिया
12 मार्च 2023
20 जनवरी 2009 के दिन 16 साल की करीना बर्दुचियन स्कूल से सीधे दोस्त के घर चली गई. मां को कहा कि कल वापस आऊंगी.
अगले दिन बेटी वापस नहीं आई तो मां ने उस दोस्त को फोन करके बेटी के बारे में पूछा.
दोस्त ने कहा कि करीना तो पिछले ही दिन उसके घर से चली गई थी. उसे किसी का फोन आया था. वो उसी के साथ गई होगी.
करीना की मां ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
पुलिस को एक लड़की ने फोन करके बताया कि घटना वाले दिन करीना उसके घर आई थी पार्टी के लिए.
उसने बताया कि करीना का बॉयफ्रेंड मैक्सिम उसका दोस्त है. वे सभी पार्टी कर रहे थे तो मैक्सिम ने करीना को भी बुला लिया.
लेकिन अगले दिन उसे पता चला कि मैक्सिम ने रात को ही अपने एक दोस्त यूरी के साथ मिलकर करीना की हत्या कर दी है.
बाद में उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ को बाहर फेंक दिया. जबकि, बाकी टुकड़ों से उन्होंने करी बनाई और खा ली.
पुलिस ने जब मैक्सिम और यूरी को गिरफ्तार किया तो उन्होंने कहा- हमें भूख लगी थी इसलिए उसे काटकर खा लिया.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा चिंताजनक स्तर पर, प्रदूषण से हाल बेहाल
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 पार, देखें अपने शहर का हाल
दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, प्रदूषण हुआ कम, देखें कितना है AQI