जेवर एयरपोर्ट देखकर आप भी कहेंगे वाह! 15 तस्वीरों में जानें खासियत
27 March
Photo- ITG
जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है. यह राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा.
Photo- PTI
आइए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट की खास बातें...
Photo- PTI
जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-NCR का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, जो दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करेगा.
Photo- PTI
एक रनवे के साथ शुरू होने वाला जेवर एयरपोर्ट 3900 मीटर लंबे रनवे, आधुनिक टर्मिनल और कार्गो सुविधाओं से लैस है.
Photo- PTI
शुरू में (फेज-1) यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों को हैंडल करेगा. पूरा विकसित होने पर क्षमता 7 करोड़ यात्रियों और लगभग 10 लाख टन कार्गो तक पहुंच जाएगी.
Photo- PTI
इस एयरपोर्ट पर आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, ऑल-वेदर ऑपरेशन और 40 एकड़ का एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर) फैसिलिटी है.
Photo- PTI
एयरपोर्ट को नेट-जीरो एमिशन बनाने का लक्ष्य है. भारतीय विरासत से प्रेरित डिजाइन (घाट और हवेली जैसी शैली) में बनाया गया है.
Photo- ITG
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट सड़क, रेल, मेट्रो और अन्य परिवहन से जुड़ेगा. इससे यात्रियों और कार्गो की सुविधा बढ़ेगी.
Photo- PTI
फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद और फूल जैसे जल्द खराब होने वाले सामान आसानी से अंतरराष्ट्रीय बाजार पहुंचेंगे. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और 'फार्म टू ग्लोबल मार्केट' मॉडल मजबूत होगा.
Photo- PTI
इससे राज्य के करीब 1 करोड़ छोटे-मध्यम उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी. निर्यात बढ़ेगा, लागत घटेगी और प्रतिस्पर्धा क्षमता मजबूत होगी.
Photo- PTI
एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, होटल, कृषि और सप्लाई चेन सेक्टर में लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे.
Photo- PTI
फेज-1 पर करीब 11,200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.
Photo- PTI
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
Photo- PTI
दिल्ली-एनसीआर के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर यह क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा.