'राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण…', जन्माष्टमी पर सीमा हैदर को सचिन ने दिया ये गिफ्ट
06 Sep 2023
जन्माष्टमी के त्योहार पर सीमा हैदर को प्रेमी सचिन ने गिफ्ट दिया है. सीमा ने इस गिफ्ट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
सीमा ने वीडियो में गिफ्ट खोलकर भी दिखाया. दरअसल, सचिन ने सीमा हैदर को जन्माष्टमी में राधा-कृष्ण की तस्वीर और मूर्ति गिफ्ट की है.
राधा-कृष्ण की तस्वीर रंगीन है और मूर्ति चांदी के रंग जैसी है. सीमा इस गिफ्ट को पाकर काफी खुश दिखी.
सीमा ने गिफ्ट के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाईं और वीडियो भी बनाया. माना जा रहा है कि सीमा इस बार जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाएगी.
बता दें, सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान की है. वह चार बच्चों की मां है. सचिन के साथ उसकी मुलाकात PBUG गेम के जरिए हुई थी.
इसके बाद सीमा अपने बच्चों को लेकर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ गई. फिलहाल, उसके खिलाफ यूपी पुलिस जांच कर रही है.
सीमा का कहना है कि वो सचिन से प्यार करती है और अब भारत में ही रहना चाहती है. वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती.
उसका यह भी कहना है कि वो अब हिंदू बन चुकी है. मुस्लिम धर्म छोड़कर उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.
सीमा जब से भारत में आई है वह हिंदुओं का हर त्योहार मना रही है. सीमा ने कहा कि उसने सचिन के लिए करवाचौथ का दो बार व्रत भी रखा है.
खैर, यह जोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है. क्या सीमा को भारत में रहने दिया जाएगा पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा. इस पर फैसना आना बाकी है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, प्रदूषण हुआ कम, देखें कितना है AQI
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
जम्मू में बारिश के आसार, श्रीनगर में छाए रहेंगे बादल, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का मौसम