IndiGo संकट बरकरार, एयरपोर्ट पर सूटकेस का 'सैलाब', देखें वीडियो

8 Dec 2025

Video-ANI

 7 दिनों में इंडिगो की 4 हजार से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं. आज, 8 दिसंबर को भी देश के अलग-अलग शहरों से इंडिगो की 400 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हैं. 

Credit-PTI

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर जहां तक नजर जा रही है, वहां परेशान लोग और लगेज/सूटकेस ही नज़र आ रहे हैं.

Credit-ITG

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लगेज जहां रखे हुए हैं, वहां का वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लगेज का सैलाब आया है.

Video-ANI

केंद्र सरकार ने इंडिगो को आदेश दिया है कि यात्रियों का सामान घर तक पहुंचाया जाए. ऐसे में इंडिगो ने यात्रियों के बैग लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Image-PTI

दिल्ली एयरपोर्ट पर हज़ारों की संख्या में यात्रियों के डिपार्चर और अराइवल में बैग इकट्ठा हुए हैं. हर एक बैग की पहचान करके मुसाफ़िरों के घर तक पहुंचाने की तैयारी है.

Video-ANI

इंडिगो द्वारा थर्ड पार्टी आउटसोर्स की गई कंपनी के ज़रिए हर यात्री का बैग उसके घर पहुंचाया जाएगा.

Photo-AFP

बैगेज पर लगे टैग के ज़रिए यात्रियों की पहचान करके उन्हें फ़ोन कॉल किया जा रहा है और उनके घर के एड्रेस पर बैग भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है.

Video-ANI

Read Next