हाईटेक सुविधाओं से लैस बिहार का सलौना रेलवे स्टेशन, देखें नया लुक
26 March
Photo: @RailMinIndia
अमृत भारत योजना के तहत बिहार के सलौना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है. समस्तीपुर-रोसड़ा-खगड़िया रेलखंड पर स्थित सलौना स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस है.
Photo:@RailMinIndia
स्टेशन पर विशाल सर्कुलेटिंग एरिया बनाया गया है. बेहतर साइनेज और अच्छी लाइटिंग की वजह से रात में भी सब कुछ साफ दिखता है.
Photo:@RailMinIndia
स्टेशन में अलग-अलग एंट्री और एग्जिट डोर बनाए गए हैं. इससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी और भीड़ नहीं लगेगी.
Photo:@RailMinIndia
यात्रियों के लिए आरामदायक वेटिंग एरिया बनाया गया है. अब इंतजार करते समय लोग आराम से बैठ सकेंगे.
Photo:@RailMinIndia
टिकट काउंटर भी नए और बेहतर तरीके से बनाए गए हैं. अब टिकट लेने में कम समय लगेगा और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी.