किन्नौर में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, 5 वीडियो में देखें पूरा मंज़र

10 July 2026

Credit: ITG

हिमाचल के किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

Credit: ITG

गुरुवार सुबह लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड से पूरे इलाके में तबाही मचाई है.

Credit: ITG

पानी के तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आने से लिप्पा खड्ड ने विकराल रूप धारण कर लिया.

Credit: ITG

इस दौरान गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फुट लंबा लोहे का पुल जलमग्न हो गया, जिससे लिप्पा गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट गया.

Credit: ITG

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है. हालांकि, कई मकानों को नुकसान हुआ है.

Credit: ITG

बता दें कि भारी बारिश से पूरे किन्नौर जिले में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Credit: ITG

Read Next