बद्रीनाथ: भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे पारा... फिर भी साधु तप में लीन!

05 Feb 2026

Photo: ITG

बद्रीनाथ धाम से बर्फबारी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Photo: PTI

एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठंड का असर और तेज कर दिया है, लोग ठंड से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं, वहीं इसी कड़ाके की ठंड और बर्फीले मौसम के बीच एक साधु का वीडियो सामने आया है.

Photo: Pixabay

वीडियो में भारी बर्फबारी के बीच एक साधु बाबा शून्य से नीचे के तापमान में खुले आसमान के नीचे बैठकर तपस्या करता दिख रहा है.

Video: ITG

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को साधु के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया है.

Photo: PTI

शीतकाल के चलते बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बावजूद, आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कुछ साधु-संत प्रशासन से विशेष अनुमति लेकर यहां कठिन साधना में लीन रहते हैं.

Photo: PTI

मान्यताओं के अनुसार, कपाट बंद होने के दौरान बद्री विशाल धाम में की गई तपस्या का विशेष फल मिलता है. यही अटूट विश्वास इन साधकों को सफेद चादर में लिपटी इस देवभूमि में डटे रहने की शक्ति देता है.

Photo: PTI

Read Next