पुणे: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि, कई जगह गिरे पेड़, VIDEO
02 April 2026
Video- ITG
पुणे और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरे हैं. कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला.
Video- ITG
सिंहगढ़ रोड, धनकावड़ी, कटराज, हडपसर, लोहेगांव और खराड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है.
Video- ITG
पुणे में सोमवार से बेमौसम बारिश हो रही है. गर्मी के बीच अचानक बारिश और ओले पड़ने से मौसम ठंडा हो गया है.
Video- ITG
पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में भी भारी बारिश दर्ज की गई है. कई जगहों पर पानी जमा हो गया.
Video- ITG
हिनजेवाड़ी में चार दिन पहले भी ओलावृष्टि हुई थी. अब फिर से वहां तेज बारिश और ओले गिरे हैं.
Video- ITG
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से नमी आने और हवा में अस्थिरता की वजह से यह प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं.
Video- ITG
बारिश के कई इलाकों में पेड़ भी टूटकर गिरे. माना जा रहा है कि किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है.
Video- ITG
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पुणे और आसपास के इलाकों में ऐसी ही बारिश और ओले पड़ने की संभावना बताई है.
Video- ITG
Read Next
ये भी देखें
मौसम: नोएडा में कल होगी बारिश, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें वेदर का हाल
कल भी रहेगा मौसम सुहाना! यहां जानें अपने शहर का हाल
कल भी दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश, तापमान 32 डिग्री
दिल्ली-NCR में बादल छाने के आसार, जम्मू-रायपुर में बारिश का अनुमान