Shocking... मोमोज बना मौत की वजह
By Aajtak.in
16 July 2023
फास्ट फूड में लोग मोमोज को काफी तरजीह देते हैं और तीखी चटनी के साथ बड़े चाव से खाते हैं.
मगर, मोमोज खाने से मौत होने का ऐसा मामला सामने आया है, जिससे लोग हैरान हैं.
बिहार के गोपालगंज में दोस्तों के साथ मोमोज खाने के चैलेंज में एक युवक की जान चली गई.
कहा जा रहा है कि युवक ने दोस्तों से शर्त लगाने के बाद अधिक मात्रा में मोमोज खा लिए थे.
इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और दम तोड़ दिया. हालांकि, युवक के पिता ने उसे जहर दिए जाने का आरोप लगाया है.
बताया जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ 'मोमोज ईटिंग चैलेंज' रखा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि बिपिन कुमार पासवान दोस्तों के साथ मोमोज खाने पहुंचा था.
शर्त लगी कि कौन ज्यादा मोमोज खा सकता है. इस पर बिपिन ने बहुत ज्यादा मोमोज खा लिए.
इससे उसकी हालत खराब हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Read Next
ये भी देखें
लखनऊ-भोपाल में 25 डिग्री तापमान, देखें कल कहां कितनी होगी बारिश
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
जम्मू में बारिश के आसार, श्रीनगर में छाए रहेंगे बादल, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का मौसम
देश की राजधानी समेत कई इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान, देखें मौसम अपडेट