यूपी की चर्चित IAS को मिली नई जिम्मेदारी, जानें क्यों थीं सुर्खियों में
By Aajtak.in
03 April 2023
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीएम बांदा का पदभार संभाल लिया है. वह पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
पदभार संभालते ही आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर और कार्यालयों का भ्रमण किया.
डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की. मीटिंग में जनपद की योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई.
बता दें, आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल काफी चर्चा में रही हैं. उन्हें अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण निलंबित कर दिया गया था.
उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही एक मस्जिद की दीवार को गिरवा दिया था. इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता था.
लोगों के विरोध के बाद आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल राजस्व विभाग से सम्बद्ध कर दिया गया था.
मूल रूप से पंजाब कैडर की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपी कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह से शादी करके अपना ट्रांसफर भी यूपी में करवा लिया था.
Read Next
ये भी देखें
गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 321, चेक करें अन्य शहरों में क्या है प्रदूषण हाल
जम्मू में बारिश के आसार, श्रीनगर में छाए रहेंगे बादल, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का मौसम
मौसम ने बदला दिल्ली-NCR की हवा, नोएडा-गाजियाबाद का AQI 50 के नीचे, देखें प्रदूषण अपडेट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण हुआ कम, AQI 58, चेक करें अन्य शहरों के हाल