जयमाल स्टेज पर चकनाचूर हुए दूल्हे के अरमान, लौटना पड़ा खाली हाथ

20 Nov 2024

रिपोर्ट: नितिन श्रीवास्तव

Photo: AI

यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के सुल्तानपुर जिले का है. यहां एक बारात में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया.

दरअसल, जयमाल स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को जयमाल पहना चुके थे. इस दौरान तेरे घर आया मैं आया तुझको लेने... गाना भी बज रहा था.

इसी दौरान स्टेज पर दुल्हन भड़क गई और कहा कि मैं ग्रेजुएट हूं. दूल्हा मंदबुद्धि और दसवीं फेल है.

Photo: AI

दुल्हन की बातें सुनकर स्टेज पर मौजूद दूल्हा सन्न रह गया. दूल्हा जो अरमान लेकर आया था, वे कुछ ही देर में चकनाचूर हो गए.

Photo: AI

दुल्हन ने शादी के मंडप में दूल्हे को मंदबुद्धि और अपने से कम पढ़ा-लिखा बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया.

दुल्हन के शादी से इनकार के बाद मंगलवार सुबह बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा.

दोनों पक्षों के बुजुर्ग दुल्हन को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी.

लड़का और लड़की के परिवार वाले दोस्तपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तय हुआ कि लड़का पक्ष तिलक का खर्च लौटाएगा, और लड़की पक्ष गहने वापस करेगा. लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि दुल्हन ने कपड़ों और चप्पल को लेकर बहाना बनाया और शादी तोड़ दी.

Read Next