चांद पर प्रज्ञान का 'मूनवॉक', क्या आपने देखा ISRO का ये नया VIDEO
By Aajtak.in
26 August 2023
चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है.
लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से बाहर आए रोवर 'प्रज्ञान' ने अपना काम भी करना शुरू कर दिया है.
यह रोवर चांद के गर्भ में छिपे रहस्यों को दुनिया के सामने लाने में जुट गया है.
इसके लिए चांद पर लगातार चहलकदमी कर रहा है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने एक वीडियो जारी किया है.
इसमें 'प्रज्ञान' को चांद पर पर चलते देखा जा सकता है. वो चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर से ज्यादा चल चुका है.
रोवर में लगे उपकरण ऑन कर दिए गए हैं. रोवर ने अपना काम भी शुरू कर दिया है.
बता दें कि चंद्रयान-3 का लैंडर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उतरा था.
दो घंटे और 26 मिनट बाद रोवर भी इससे बाहर आ गया. ये छह पहियों वाला रोबोट है.
इसके पहियों में अशोक स्तंभ की छाप है. जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी. देखिए वीडियो...
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, AQI 250 पार, देखें अन्य शहरों के प्रदूषण का हाल
देशभर में आज कहां कैसा रहेगा मौसम, कितना रहेगा तापमान, यहां करें चेक
दिल्ली-NCR में आज खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, चेक करें अपने शहर का मौसम
दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, प्रदूषण हुआ कम, देखें कितना है AQI